फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाघ ने महिला पर किया हमला, घंटे भर दहाड़ता रहा

Sat, 25 Oct 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के हरखापुर त्रिमुहानी में खेत में खड़ा बाघ।   - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
मिहींपुरवा। धर्मापुर रेंज के ग्राम हरखापुर तिरमुहानी में शुक्रवार सुबह बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से महिला की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी कुरेशा बानो (40) पत्नी निजामुद्दीन सुबह गांव के किनारे खेत में मवेशियों का गोबर इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाने लगे। भीड़ देखकर बाघ महिला को छोड़ गन्ने के खेत की ओर चला गया।


ग्रामीणों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भर्ती महिला की हालत काफी नाजुक है। गांव के लोगों ने बताया कि हमले के बाद से लगातार एक घंटे तक बाघ खेत में इधर-उधर घूमता रहा। रह-रह कर उसकी दहाड़ सुनाई पड़ती रही।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक माह में बाघ का यह तीसरा हमला है। करीब 20 दिन पहले इसी इलाके में एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था, जबकि पिछले हफ्ते खेत गए दो किसानों पर भी उसने हमला किया था। लगातार बाघ के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अब समूह में ही खेत और जंगल की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें