यूपी के बहराइच में रविवार देर रात कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सुरक्षा को लेकर गांव वालों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुजौली वन रेंज कार्यालय को दी है।
घटना धर्मापुर वन रेंज के हरखापुर गांव के मजरा तिरमुहानी की है। गांव निवासी बाबूलाल का बेटा इंदल (28) देर रात खेत की रखवाली और नित्यक्रिया के लिए गांव किनारे बहने वाले नाले के उस पार गया था। इसी समय झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।