फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने तीन मवेशियों को बनाया निवाला

Wed, 21 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजौली रेंज के रामपुर रेतिया गांव के पास चरागाह में सुबह एक ग्रामीण मवेशियों को घास चरा रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर आए बाघ ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया। चरवाहे ने भागकर जान बचाई। बाघ ने तीन मवेशियों का शिकार कर उन्हें निवाला बनाया। रात में ही बाघ की दहाड़ रह-रह कर सुनाई पड़ती रही, जिसके कारण ग्रामीण सहमे रहे।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत रामपुर रेतियां गांव निवासी सजल कुमार गाय, भैंस व बछड़ों को सुबह 11 बजे गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर चरागाह में घास चराने ले गया था। सजल पेड़ के नीचे छांव में बैठकर सुस्ता रहा था। उसी समय जंगल से निकले बाघ ने मवेशियों के झुंड पर हमला कर दिया।

उसने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई। इस दौरान बाघ ने हमलाकर घास चर रही दो गाय व एक बछिया को मार डाला। हमले से अन्य मवेशी गांव की ओर भाग गए। लगभग एक घंटे तक बाघ ने शिकार किए मवेशियों को निवाला बनाया। इस दौरान पेड़ पर चढ़ा सजल अपनी सलामती की दुआ करता रहा।
विज्ञापन


बाघ के खिसकने पर उसने शोर मचाया। गांव के लोग दौड़े। तब सजल पेड़ से उतरा। वह कांप रहा था। गांव के लोग रह-रह कर हांका लगाते रहे। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने भी बाघ के हमले की पुष्टि की।

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से प्रतिदिन रात में 10 बजे से भोर में चार बजे तक बाघ की दहाड़ रह-रह कर सुनाई पड़ती है। इसके कारण सभी जागकर रात बिता रहे हैं। इस मामले में वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन अब तक सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें