फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 20 Sep 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ इकौना से जुड़े वकीलों ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने शहीद जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार इकौना को सौंपा। 
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को वकीलों ने मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। तहसील अधिवक्ता संघ इकौना से जुड़े अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार इकौना रामअनुज तिवारी को सौंपा। इस मौके पर प्रभाकर त्रिपाठी, रामकुमार शुक्ला, एके सिंह, श्रीधर दुबे, पाटेश्वरी मिश्रा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें