फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल तीन साल की लाडो ने लखनऊ में तोड़ा दम

विज्ञापन
मासूम लाडो व गांव में शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
नानपारा। खटकन पुरवा जूड़ा गांव में एक सप्ताह पहले तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई तीन वर्षीय मासूम लाडो की शनिवार देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव निवासी सीताराम की पत्नी अनीता बीते रविवार शाम करीब सात बजे घर के आंगन में लगे नल पर पानी भर रही थीं। उनकी तीन वर्षीय बेटी लाडो भी पास में खड़ी थी। इसी दौरान अचानक घर में तेंदुआ घुस आया और मासूम पर हमला कर उसे जबड़े में दबोच लिया। तेंदुआ बच्ची को लेकर खेतों की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


बेटी को तेंदुए के मुंह में देख मां ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़ पड़े। करीब 30 मिनट तक ग्रामीणों के पीछा करने के बाद तेंदुए ने घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में गंभीर रूप से घायल बच्ची को छोड़ दिया और झाड़ियों में भाग गया।
नानपारा से लखनऊ तक चला इलाज

हमले में घायल बच्ची को परिजन तत्काल नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया। करीब एक सप्ताह से लखनऊ में उसका उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

लाडो की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रविवार सुबह शव गांव पहुंचने पर घर में चीख-पुकार मच गई। घटना से गांव के लोग भी शोकाकुल हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
पोस्टमार्टम के बाद मिलेगी सहायता

डीएफओ बहराइच सुंदरेसा ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल मासूम की मौत की सूचना मिली है। वन विभाग की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता व मुआवजा दिया जाएगा।

मासूम लाडो व गांव में शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें