फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डंपर से भिड़ी रोडवेज बस, परिचालक समेत 16 घायल, चार गंभीर

विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच मार्ग पर डंपर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस।
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर टेड़वा बसंतपुर के पास रविवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे डंपर से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और महिला परिचालक समेत 16 लोग घायल हो गए। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज बस सुबह 7:00 बजे के आसपास कानपुर से बहराइच आ रही थी। टेड़वा बसंतपुर के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

हादसे में बस की महिला परिचालक मुमताज (44) निवासी ईदगाह कॉलोनी, पीलीभीत, संदीप यादव (19) निवासी कुट्टी बाजार तिलकपुरवा, बाबूलाल प्रजापति (30) निवासी रत्तापुर और तिलकराम (18) निवासी तिलकपुरवा, थाना रानीपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य 12 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बस यात्री बाबूलाल प्रजापति ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की पुलिस जांच कर रही है। सभी चोटिल 12 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि महिला परिचालक समेत चार लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मेडिकल कॉलेज में तैनात ईएमओ डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि महिला परिचालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें