फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल से चरस लेकर तस्करी करने दिल्ली जा रहीं तीन महिलाओं को एनसीबी लखनऊ व मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान तीनाें के पास से 10 किलो चरस बरामद हुई। महिलाएं बस से तस्करी करने दिल्ली जा रहीं थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों महिला तस्करों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की खेप लेकर कुछ महिलाएं बस से दिल्ली जा रही हैं। इस पर टीम के कनिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने मोतीपुर थानाध्यक्ष अशोक सिंह से संपर्क किया। संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मिहीपुरवा प्राइवेट बस स्टैंड के पास से तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाशी ली।
इस पर उनके पास से 10 किलो चरस बरामद हुई। थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं की पहचान नेपाल के जिला पूर्वी रुकुम के सिजन पुंग निवासी रंजीना रोका, मंजू रोका व सिर्जना रोका के रूप में हुई। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें