बहराइच के कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक चोर।
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस को बृहस्पतिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बाइक चोरी में शामिल तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चार चोरी की बाइकें बरामद कीं।
कोतवाली नगर राकेश सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों चोरी हुई बाइक के संबंध में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इस दौरान झिंगहाघाट पुल के पास कुछ संदिग्धों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार बौद्ध, कांस्टेबल सत्यवान, शत्रुघन यादव, गिरिजेश यादव, राज कुमार यादव द्वारा की टीम को मौके पर भेजा गया। वहां से हरदी क्षेत्र के गंगापुरवा निवासी रहीश, दरगाह पूर्वी गेट निवासी सलाम बाबू उर्फ नान बाबू व मंसूरगंज निवासी आलम उर्फ अमानत रसूल को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की चार बाइकें भी बरामद की गईं। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।