फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 49 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात तीन युवकों को 49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में दो बरेली और एक शाहजहांपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और चोरी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार रात सीमा क्षेत्र के बलई गांव के पास गश्त कर रही थी। बलई गांव की पुलिया के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर उनके पास से 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान रिजवान निवासी रमपुरा कमन, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली, कासिम अली निवासी रोली बोरी, थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर और आलम निवासी कादरगंज, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से मिली कार की जांच करने पर उसके चोरी की होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोंड ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें