फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 16 अनफिट स्कूली वाहनों का किया चालान, दो सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत अनफिट स्कूली वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न इलाकों के वाहनों की चेकिंग की और अनफिट मिले 16 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम और प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण और फर्स्ट एड किट की उपलब्धता देखी गई।
जांच के दौरान मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 16 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। वहीं, नियमों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर दो वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान 25 अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें