फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले में डूबकर तीन बहनों की मौत

Mon, 20 Jul 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भैंसाही पहाड़ी नाले में नहाते समय सोमवार दोपहर तीन बहनों की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


रिश्ते में ममेरी-फुफेरी बहनें घर से भैंस चराने के लिए निकली थीं। पंचनामा के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम राजगुरू जुड़पनिया निवासी ममता (13) पुत्री रामराज, अपने मामा मदरहवा जुड़पनिया निवासी संतोष कुमार के यहां घूमने आई थी।

सोमवार सुबह वह अपनी ममेरी बहन बीना (11) पुत्री संतोष कुमार व रीना (13) पुत्री कामेश्वर नाथ के साथ भैंस चराने भैंसाही पहाड़ी नाले के किनारे गई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तीनों ने साथ में खूब मस्ती की। खेलकूद के बाद तीनों पहाड़ी नाले में नहाने के लिए उतर गईं। इसी दौरान तीनों नाले में काफी आगे निकल गईं।

नाले में मौजूद कुंड की थाह न लग पाने के कारण तीनों गहरे पानी में चली गईं, जिसमें डूबकर तीनों लड़कियों की जान चली गई।

दोपहर में सोनबरसा साप्ताहिक बाजार से लौट रहे कुछ लोगों ने ममता, बीना और रीना की लाश नाले में उतराती देखी।

इसकी सूचना संतोष के घर में दी गई तो कोहराम मच गया। परिवारीजनों के साथ ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड़े। नाले से तीनों की लाशें निकाली गईं और पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिरसिया आरके यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया इसलिए लाशों का पंचनामा भराकर अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें