बहराइच/चरदा। सर्पदंश की घटनाएं अचानक बढ़ गई हैं। मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगरिया गांव निवासी शन्नो (25) मंगलवार रात घर की छत पर सो रही थी। तभी जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन उसे श्रावस्ती जिले के इकौना सीएचसी ले गए, लेकिन वहां से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर मंगलवार देर शाम कबड़ियन पुरवा नवाबगंज में सफीकुन (35) खेतों के पास बकरी चरा रही थी। अचानक झाड़ियों से निकले जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल सीएचसी चरदा ले गए। उधर, लखईहिया गांव रुपईडीहा निवासी संजय (13) भी मंगलवार शाम सर्पदंश का शिकार हो गया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे भी तत्काल सीएचसी चरदा लाया गया। चरदा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने दोनों मरीजों का त्वरित उपचार शुरू किया। रातभर चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उनकी हालत सामान्य हो गई।