फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल, दो गंभीर

Mon, 02 Feb 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड में हुए हादसे के बाद ट्रक के नीचे दबी बाइक।     -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। घने कोहरे के बीच रविवार सुबह बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मासूम व युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जरवलरोड प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम बसहिया जगत के मजरा जहांगीरपुरवा निवासी बाइक सवार जामिन अली (55) व उनके पुत्र खुर्शीद (24) तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दोनों घायल हो गए।

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। खुर्शीद की हालत गंभीर बनी हुई है। रोडवेज बस व बाइक थाना जरवलरोड पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


उधर, ग्राम सिंगिहा हरदी निवासी जोशन (07) रविवार सुबह घर के निकट दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। वहां से लौटते समय वह सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जोशन गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन घायल जोशन को लेकर बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सिर व शरीर के अन्य भाग पर चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार के लोगों का कहना है मासूम को ठोकर मारकर बाइक सवार मौके से भाग गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, यही कारण है कि आए दिन निर्दोष लोग भी हादसे के शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें