फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फर्जीवाड़े में तीन शातिर गिरफ्तार, सात ट्रैक्टर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। किसानों से लाखों की ठगी करने वाले ट्रैक्टर चोर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़, मैनपुरी और मथुरा के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने बताया कि काफी दिनों से किसानों की शिकायतें मिल रही थीं। किसानों ने बताया कि कुछ लोग ट्रैक्टर किराये पर लेकर गए लेकिन न तो पैसे दिए और न ही ट्रैक्टर लौटाया। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई तो पता चला कि पूरा गैंग इस तरह की ठगी में लगा हुआ है।


जांच के दौरान टीम ने प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पूरे बसावन जेठवारा निवासी कुलदीप सिंह, मैनपुरी के जगतपुर खास थाना बेवर निवासी सुभाष कुमार और भदावल थाना छाता मथुरा निवासी रामजी शर्मा को पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग गैंग बनाकर भोले-भाले किसानों को फंसाते थे, किसानों से 25 से 30 हजार प्रतिमाह भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर उसे बेच देते थे।
विज्ञापन



आरोपियों ने बताया कि वह सभी क्षेत्र बदलकर किसानों को ठगते थे। इनकी निशानदेही पर सात ट्रैक्टर सीतापुर, शाहजहांपुर और बाराबंकी से बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा रामनरेश ने बताया कि आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन पर धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें