बहराइच। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह ने सोमवार रात आठ पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं मटेरा, फखरपुर और पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक को लाइनहाजिर कर दिया है।
एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आयोग सेल से एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं, इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को प्रभारी सदर मलखाना से विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। फखरपुर के इंस्पेक्टर ब्रह्मा गोंड को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं मेटुकहा चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रहे उप निरीक्षक संजीव चौहान को फखरपुर थाने का चार्ज सौंपा गया है। मटेरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कोतवाली नगर के चौक प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बौद्ध को मटेरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पयागपुर के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि वाचन कार्यालय में उप निरीक्षक के पद पर तैनात रहे संजय कुमार सिंह को पयागपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।