फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच डिपो से गोरखपुर व टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर व टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा बहराइच डिपो से शुरू की गई है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब जिले के यात्री रोडवेज बस डिपो से पूर्वांचल और उत्तराखंड तक की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन



बहराइच डिपो से वर्तमान समय में 125 बसों का संचालन हो रहा है। डिपो से अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर व लखनऊ के लिए सीधी बस की सेवा यात्रियों को नियमित मिल रही है। यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के लिए अब डिपो से पूर्वांचल के गोरखपुर व उत्तराखंड के टनकपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इससे जिले के यात्रियों को बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं होगी।
गोरखपुर के लिए शुरू हुई बस बहराइच डिपो पर सुबह नौ बजे यात्रियों के लिए उपलब्ध है। वहीं, गोरखपुर से शाम चार बजे बहराइज के लिए प्रस्थान करेगी। उत्तराखंड के टनकपुर के लिए बस यहां से दोपहर तीन बजे मिलेगी। वापसी सुबह सात बजे होगी। एआरएम ज्ञान चंद्र ने कहा कि गोरखपुर व टनकपुर के लिए बसें शुरू की गई हैं। आवश्यकता के अनुरूप बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें