फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन मासूमों की मौत

Fri, 17 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में बुखार और डायरिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डायरिया से पीड़ित तीन मासूमों की शुक्रवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 18 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार को सूरज और बादलों के बीच पूरे दिन लुकाछिपी की स्थिति रही। पयागपुर के वीरसिंहपुरवा निवासी रमन (5) पुत्र मंटू को बुखार और डायरिया की शिकायत होने पर परिवारीजनों ने गुरुवार की शाम जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया था। यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रमन ने दम तोड़ दिया।

उधर, रमवापुर निवासी रीता (2) पुत्री जगदीश को भी बुखार और डायरिया की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रीता की शुक्रवार दोपहर में मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, मल्हीपुर के बरगदही गांव निवासी भागरानी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म के एक घंटे बाद ही उसे बुखार और सांस की शिकायत हुई। इस पर परिवारीजनों ने उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया, यहां पर इलाज के दौरान नवजात ने शुक्रवार दोपहर में दम तोड़ दिया। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर लौट गए हैं। उधर, विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 18 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें रागिनी (3), शिवम (2) और संतोष (एक) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें