फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में तीन घायल, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

Mon, 01 Sep 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 तेजवापुर के पाठन धोबहा गांव में ग्रामीणों द्वारा मारा गया सियार।   - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
तेजवापुर। ग्राम पंचायत मरौचा के मजरा पठान धोबहा में शनिवार देर शाम को एक सियार ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में छह वर्षीय बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हमले से गुस्सा ग्रामीणों ने घेरकर सियार को मार डाला।
विज्ञापन



गांव निवासी हसीब का पुत्र असद (6) शनिवार शाम को बकरी चराने खेत की ओर गया था। तभी गन्ने के खेत से निकला सियार अचानक बच्चे पर झपट पड़ा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अखलाक (45) और अजमेरूल (30) पत्नी मेराज को भी सियार ने नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर पीट कर मार डाला। तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीण इस घटना के बाद से भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें