यूपी के बहराइच में सड़क दुर्घटनाओं में किसान सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, पीआरवी बाइक सवार पुलिसकर्मियों को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
नानपारा कोतवाली इलाके के बढ़ईकलां गांव निवासी बाइक सवार पन्नेलाल (36) को बृहस्पतिवार की रात नानपारा बाईपास के राजापुर रतहईया के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आ रहे थे, रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ऊषा ने बताया पन्नेलाल मिहींपुरवा स्थित रिश्तेदारी में मकान निर्माण का काम कर वापस घर आ रहे थे। राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते है, एक बेटा व एक बेटी है। मौत से रो-रोकर पत्नी बेसुध हो गई।
खैरीघाट थाना के इमामगंज-शिवपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार का अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हरदी थाना के मंगलपुरवा निवासी राजू (45), खैरीघाट गिरदा निवासी मनोज (25) व बौंडी निवासी प्रदीप (22) को टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचते ही राजू की मौत हो गई। जबकि उनके घायल साथियों का इलाज चल रहा है। मृतक राजू के रिश्तेदार शत्रोहन ने बताया वे तीनों लोग बाइक से शादी समारोह में शामिल होने खैरीघाट जा रहे थे। तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। मौत से परिजन बदहवास है।
पयागपुर थाना की बाइक पीआरवी पर तैनात सिपाही बस्ती जिले के कलवारी महुआ डाबर निवासी रोहित कुमार (35), होमगार्ड रंजीतनगर मनकापुर कला निवासी भवानी प्रसाद (41) को पयागपुर-इकौना मार्ग पर दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पीआरवी बाइक सवार दो और दूसरी बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया पीआरवी झगड़े की सूचना पर जा रही थी। टक्कर मारने वाले बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।