फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए तीन दोस्तों की गड्ढे में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। कोतवाली देहात क्षेत्र के नगरौर गांव निवासी तीन दोस्त बुधवार को बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गए हुए थे। शाम करीब सात बजे गर्मी लगने पर एक दोस्त खेत में पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगा। गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर दो दोस्त बचाने के लिए गड्ढे में कूद गए। तीनों की डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों को डूबता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले गए। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत नगरौर गांव निवासी आसिफ (10) पुत्र रज्जब अली, मोहम्मद शादाब (8) पुत्र राजा बाबू और साने आलम (9) पुत्र मिकाइल बुधवार को बकरी चराने के लिए गांव के बाहर गए हुए थे। तीनों गहरे दोस्त थे। शाम करीब सात बजे गर्मी लगने पर आसिफ पास ही स्थित खेत में पानी से भरे एक गड्ढे में नहाने चला गया। गहरा गड्ढा होने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर बचाने के लिए शादाब और साने आलम भी पानी में कूद पड़े। दोस्त को बचाने के प्रयास में यह दोनों भी गहरे पानी में डूब गए। तीन बच्चों को डूबता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर आसपास के गोताखोरों की मदद से बच्चों के शव बाहर निकाले गए हैं। उधर, तीन बच्चों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
नित्यक्रिया को गया अधेड़ तालाब में डूबा
फखरपुर। फखरपुर थाना अंतर्गत बसंतापुरवा गांव निवासी अल्खिराम (50) पुत्र महादीन मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए घर से खेत की ओर गया था। लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटा। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को अधेड़ का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने सूचना दी। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवारीजनों ने अल्खिराम की पहचान की। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ का कहना है कि अधेड़ नित्यक्रिया के दौरान तालाब में डूब गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें