फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की दिमागी बुखार से मौत

Tue, 23 Aug 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार से पीड़ित तीन बच्चों की जिला अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। उनमें एक श्रावस्ती जिले का था। 14 अन्य रोगी भर्ती कराए गए हैं। उनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


तराई में बदल रहे मौसम के बीच दिमागी बुखार फैलता जा रहा है। नवाबगंज क्षेत्र के निम्निहारा गांव निवासी रिंकी (5) पुत्री नरेश को रविवार तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे झटके भी आ रहे थे। डॉक्टरों ने संदिग्ध दिमागी बुखार की बात कही। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह रिंकी ने दम तोड़ दिया।

उधर इकौना निवासी सुभाष (5) पुत्र राधे को भी सोमवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे भी बुखार के साथ झटके आने की शिकायत थी। सुभाष की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। फखरपुर क्षेत्र में दुजईपुरवा निवासी कंचन (3 माह) पुत्री संजय को तेज बुखार व शरीर में ऐंठन की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उसने सोमवार रात दम तोड़ा। उधर उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित 14 लोग भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि बच्चों की देखभाल में कोताही के चलते वह दिमागी बुखार की चपेट में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें