फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में तीन बाइक सवारों की मौत

Tue, 21 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। शहर में नगर पालिका के पास व रुपईडीहा में पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया, वहीं कैसरगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र के जरवलरोड निवासी गिरजू (55) पुत्र सुखहरन मंगलवार को सुबह निजी कार्य से बहराइच आया था। इसी दौरान जब वह कोतवाली नगर अंतर्गत कलेक्ट्रेट-पीपल तिराहा मार्ग पर नगर पालिका के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। आसपास के लोग वाहन से गिरजू को जब जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। उधर, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कविराज कलवारी गांव निवासी राजेश (35) पुत्र पृथ्वी

राज कैटर्स का काम करता था। दोपहर में वह घर से बाबागंज बाजार जाने के लिए निकला। राजेश जब बाइक पर सवार होकर रुपईडीहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। मौके पर ही राजेश ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंचे उपनिरीक्षक एसपी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


उधर, कैसरगंज थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज मंडी के पास प्याज से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बिंदेश्वरी प्रसाद व उसका सहयोगी क्लीनर घायल हो गया। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।


वहीं, नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया चौराहे पर मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रुपईडीहा के कोदरैला गांव निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र मुन्नालाल ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि रुपईडीहा निवासी मुबारक (28) पुत्र गोबरे घायल हो गया। पुलिस ने मुबारक को नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें