फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुठभेड़ में गो-हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड के मुड़ियाडीह में मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करते एएसपी व अन्य।     -संवाद
विज्ञापन
जरवल रोड। ग्राम मुड़ियाडीह के जंगल में बृहस्पतिवार तड़के गो-हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष, तमंचा, कारतूस, बांका और रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मुड़ियाडीह के जंगल में गोवंश की हत्या कर मांस लेकर बाहर निकलने वाले हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में एसएसआई बिंदेश्वरी यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुशवाहा, आरक्षी शुभांशु, राजीव यादव, रामसागर, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह की टीम ने जंगल की घेराबंदी की।


पुलिस टीम को देखते ही तीन संदिग्ध लोग भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में मुड़ियाडीह गांव निवासी जाफर के पैर में गोली लग गई। जाफर के साथ ही मौके से इसी गांव के हकीम तथा गाेंडा जिले के कटरा बाजार देवपासिया निवासी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया। मुड़ियाडीह के एक अन्य आरोपी अकबर अली पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकला, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटना स्थल का मुआयना किया है। एएसपी ने बताया कि जाफर के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा व मौके से गोवंश का मांस, बांका और रस्सी बरामद की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं एनकाउंटर में घायल जाफर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



मुंबई में वेल्डिंग का काम करते थे आरोपी
थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। गोंडा निवासी रिजवान मुठभेड़ में घायल हुए जाफर का साला है। ये सभी मुंबई में वेल्डिंग का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें