रिसिया (बहराइच)। रिसिया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन को जान से मारने की धमकी भरा फोन आने पर पूर्व चेयरमैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। धमकी भरा फोन आने से पूर्व चेयरमैन का परिवार काफी चिंतित है।
रिसिया नगर पंचायत के भाजपा पूर्व चेयरमैन राजेश निगम को मंगलवार देर रात एक फोन आया। फोन को रिसीव करते ही उधर से गालियां दी जाने लगीं। जब तक वह कुछ बोलते, जान से मारने की धमकी भी दे दी गई।
फोन कटने के बाद पूर्व चेयरमैन ने घटना की सूचना तत्काल रिसिया थाने को दी। रिसिया थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। धमकी भरे फोन के नंबर को सर्विलांस पर लगाने के लिए भेजा गया है।