फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: BJP विधायक के बेटे को धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को 'पाकिस्तान समर्थक' बताकर धमकाया

Sat, 25 Jul 2026 06:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में महसी विधायक के पुत्र को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में महसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश्वर सिंह के पुत्र अखंड प्रताप सिंह तथा भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह को धमकी दी गई है। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई हैं।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, एक सोशल मीडिया अकाउंट से की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। इसमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई और धमकी देने वाले ने स्वयं को पाकिस्तान समर्थक बताया गया। मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए हरदी थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी आलोक सिंह का कहना है कि वायरल पोस्ट की सत्यता, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और उसके वास्तविक संचालक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें