फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चोरों का कहर, छह घरों से 40 लाख के जेवर व नकदी उड़ाई

विज्ञापन
रुपईडीहा के देवरा गांव में मकान में चोरी के बाद टूटी अलमारी दिखाती महिला। - फोटो : रुपईडीहा के देवरा गांव में मकान में चोरी के बाद टूटी अलमारी दिखाती महिला।
विज्ञापन
चरदा/हुजूरपुर। जिले के रुपईडीहा और हुजूरपुर इलाके में शनिवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। छह घरों में धावा बोलकर चोरों ने 40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना के देवरा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार चोर बेहद सुनियोजित तरीके से गांव में पहुंचे। देर रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी बदमाश छत के रास्ते ओमप्रकाश के घर में दाखिल हुए। यहां से चोर करीब 18 हजार रुपये नकद और सोने के चार थान जेवर उठा ले गए।


वहीं, हीरालाल के घर से 10 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के चार थान जेवर चोरी हुए। कुंज बिहारी के घर से भी 10 हजार रुपये नकद और करीब पांच थान जेवर चोरी कर लिए गए। सबसे बड़ी चोरी अमृतलाल के घर में हुई, जहां से चोर ढाई लाख रुपये नकद और सोने के छह थान जेवर समेट ले गए। बताया जा रहा है कि अमृतलाल हाल ही में गेहूं बेचकर यह रकम घर लाए थे।
विज्ञापन


चारों घरों से कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

उधर, हुजूरपुर थाना के ग्राम चिरैयाटांड़ निवासी पुत्ती सिंह के घर शनिवार रात सभी लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर 22 हजार रुपये नकद, सोने के दो हार, चार जोड़ी कंगन, दो चेन, अंगूठियां तथा अन्य कीमती सामान पार कर दिया। दूसरी घटना हरिश्चंद्र सिंह के घर हुई। यहां छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर 15 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, पायल और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। दोनों घरों से 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हुई है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें