महसी(बहराइच)। ग्राम पंचायत वीरशाहपुर कुन्नू के घर में मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोला और 50 हजार नकदी व लाखों के आभूषण उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर माल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी क्षेत्र के वीरशाहपुर निवाासी कुन्नू तिवारी ने बताया कि गर्मी होने की वजह से वे लोग छत पर सो रहे थे। इस दौरान रात लगभग दो बजे दीवार फांदकर चोर घर में दाखिल हुए और घर में रखा 50 हजार नकदी व तीन बक्से उठा ले गए। बक्सों में महिलाओं के लाखों के सोने-चांदी के आभूषण थे। यही नहीं दूसरे कमरे में सो रहे भाई लालू तिवारी के दो मोबाइल भी चोरी हो गए। लालू तिवारी की नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो पूरे घर में चीखपुकार मच गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जांच की है। केस दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस टीम की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।