फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बिजली कटौती से भड़के आप कार्यकर्ता, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। बिजली कटौती को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। योगी सरकार को प्रदेश की जनता को लालटेन काल में ले जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और फिर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष फिरोज हैदर ने कहा कि जिले के अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। आम आदमी पूरी रात जाग कर काट रहा है। जिले के लोगों को महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। लेकिन योगी सरकार के नेता अपने घरों में कैद हैं और एसी का आनंद ले रहे हैं। जनता की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब नहीं है और जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कटौती से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है तो वहीं पानी की किल्लत हो गई है। वहीं किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। सरकार कटौती की समस्या दूर करने के बजाय बिजली के दामों में वृद्धि करने में जुटी है। प्राइवेट कंपनी के लोग उपभोक्ताओं के घर जाकर मनमाने तरीके से फर्जी रीडिंग कर वसूली कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने, बिजली कटौती व फर्जी मीटर रीडिंग पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन में ज्योति विश्वकर्मा, अरुण कुमार, अनीता सोनी, उर्मिला विश्वकर्मा, हिना खान, मैहर जहां, कमरजहां, शन्नो बेगम, हिना बानो, शैलेंद्र सोनी, विशाल अवस्थी, रजत चौरसिया, अनुज पाठक, सईद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें