पुरैना (बहराइच)। ग्राम पंचायत कांधभारी निवासी विधवा राजकुमारी ने विशेश्वरगंज थाने पर तहरीर देकर गांव निवासी कुछ लोगों पर घर में तोड़फोड़ करने व उनके मुर्गी फार्म में आग लगाने का आरोप लगाया है।
राजकुमारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव निवासी बदलू, ननके गौतम आदि से एक वैवाहिक कार्यक्रम में उनका विवाद हो गया था। मंगलवार की शाम दोनों अपने परिजनों के साथ उनके घर घुस आए और उन्हें पीटने लगे। वहीं घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं घर के पास बने उनके मुर्गी फार्म को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिला केस दर्ज किया जाएगा। (संवाद)