फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ठगी के मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर क्षेत्र निवासी शिक्षक समेत सात के खिलाफ एसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली देहात निवासी एक दर्जन से अधिक पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


देहात कातवाली क्षेत्र के निवासी रवि शंकर, सौरभ राय, अनुज सिंह, रामगोपाल सिंह, सूरज सिंह, सौरभ पांडेय, विधि के छात्र प्रदीप, सुमित श्रीवास्तव, आशीष राजभर फैज अहमद, उमेश चंद्र समेत समेत कई लोगों ने एक सप्ताह पूर्व एसपी को शिकायती पत्र सौंपा था।

आरोप लगाया गया था कि फखरपुर के रहने वाले सरकारी शिक्षक शरद कुमार मौर्य ने अपने रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर एबीएमपीएल नाम का एक एप व कंपनी बनाई थी। लोगों को पांच से दस प्रतिशत ब्याज देने का झांसा देकर एक करोड़ से अधिक की धनराशि जमा कराई थी।
विज्ञापन


जब कई माह तक लोगों को ब्याज की राशि नहीं मिली, तो पीड़ितों ने शिक्षक से अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोप है कि शिक्षक सभी को जानमाल व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर अभद्रता करने लगा। पीड़ितों की शिकायत के बाद एसपी ने अपराध शाखा से इसकी जांच कराकर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों की तहरीर पर शिक्षक समेत सात के खिलाफ शनिवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें