फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जेल रोड पर एक कीमी तक लगा भीषण जाम

Wed, 26 Jun 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सोमवार को जेलरोड पर रेलवे क्रासिंग के पास लगा वाहनों का जाम। 
विज्ञापन
बहराइच। शहर में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जेल रोड पर भीषण जाम लगा। इसके चलते दोनक्का तिराहा से लेकर पुलिस लाइन तक लगभग एक किमी तक वाहनों का काफिला जाम में फंसा रहा। इसे हटवाने के लिए मौके पर कोई भी यातायात कर्मी मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


जहां एक ओर अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा और केडीसी के पास जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है तो, वहीं अब जेल रोड भी जाम की जद में आने लगा है। जेल रोड पर रेलवे क्राॅसिंग पर बने दो शाॅर्टकट रास्तों से निकलने वाले वाहनों की वजह से यह समस्या दिन-प्रतिदिन और विकट होती जा रही है। मंगलवार की सुबह जेल रोड पर भीषण जाम लगा। दोनक्का तिराहे के पास से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, दूसरे छोर पर पुलिस लाइन तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान कोई भी यातायात कर्मी जाम खुलवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा।
जाम में फंसे लोगो ने कोतवाली देहात पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस दौरान घंटों लोग धूप में जूझते रहे और शासन-प्रशासन को कोसते नजर आए। जाम में फंसे धरसवां निवासी रोहित, मनोहर, गोंडा निवासी जगदीश, सुबोध आदि ने बताया पुलिसकर्मियों को शाॅर्टकट रास्तों से आने वाले वाहनों पर पाबंदी लगानी चाहिए। ताकि रोजाना जाम से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक व सिपाहियों को मौके पर भेजा गया और जाम खुलवाया गया। रेलवे क्राॅसिंग की वजह से जाम लगा था।
- बृजेन्द्र मिश्रा, कोतवाल देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें