फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखें चिकित्सक

Wed, 26 Jun 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चित्तौरा ब्लाक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी। 
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। जिलाधिकारी ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय चित्तौरा, सीडीपीओ कार्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। ब्लाॅक कार्यालय में मनरेगा सेल के निरीक्षण के दौरान बीडीओ को निर्देश दिया कि अमृत सरोवरों के अधूरे कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी ने निर्देश दिए कि वर्ष 2023-24 व 2024-25 के व्यक्तिगत शौचालयों व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चित्तौरा का निरीक्षण कर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता आदि की आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तबरेज को निर्देश दिया कि चिकित्सालय भवन व परिसर की साफ-सफाई और बेहतर रखी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें