फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दो जगह से फाॅर्म भरे तो हो सकती है दिक्कत

Sun, 23 Nov 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच में घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरते बीएलओ।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत फॉर्म भरते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। निर्वाचन विभाग ने साफ कहा है कि कोई भी मतदाता एक से अधिक जगह से फाॅर्म नहीं भर सकता। कोई व्यक्ति ऐसा करता है या फॉर्म में इसकी गलत जानकारी देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने मतदाताओं को सावधानी बरतने और तथ्यात्मक जानकारी देने की सलाह दी है।
विज्ञापन



जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ इसे समयबद्ध संपन्न को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जिला अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कई बार कुछ लोग लापरवाही या गलतफहमी में दो स्थानों से फॉर्म भर देते हैं, जिससे रिकॉर्ड में गड़बड़ी होती है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।


डीएम ने बताया कि एक मतदाता का पंजीकरण केवल एक ही स्थान पर मान्य होता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई व्यक्ति दो जगह से एसआईआर फॉर्म भरते हुए पाया जाता है तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इसके लिए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन



फॉर्म भरते समय बरतें सतर्कता

निर्वाचन विभाग ने यह भी कहा है कि फॉर्म में मांगी गई जानकारी पूरी तरह तथ्यात्मक और सही होनी चाहिए। कई बार लोग पता, उम्र या परिवार से संबंधित कुछ जानकारी गलत भर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है। गलत जानकारी दर्ज होने पर न केवल फॉर्म निरस्त हो सकता है, बल्कि भविष्य में पहचान सत्यापन और अन्य शासकीय दस्तावेजों में भी दिक्कतें आ सकती हैं।


जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे एसआईआर फॉर्म भरने से पहले सभी जानकारी ठीक-ठाक जांच लें और किसी भी प्रकार की दोहराव या भ्रम की स्थिति से बचें। उन्होंने कहा कि बीएलओ को भी निर्देशित किया गया है कि वे घर-घर संपर्क कर लोगों को सही प्रक्रिया समझाएं, ताकि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।



जिलाधिकारी का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसमें सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए फॉर्म भरते समय पारदर्शिता और सटीकता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।
विज्ञापन




एसआईआर फॉर्म भरते समय यह रखें ध्यान

- एक मतदाता केवल एक ही स्थान से एसआईआर फॉर्म भर सकता है।
- दो जगह से फॉर्म भरे जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
- फॉर्म में दी गई सभी जानकारी तथ्यात्मक और पूरी तरह सही होनी चाहिए।
- गलत जानकारी देने पर भविष्य में पहचान सत्यापन और सरकारी दस्तावेजों में दिक्कतें आ सकती हैं।
- फॉर्म भरने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी प्रकार की गलती से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें