फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भिश्ती टोला में गंदगी का अंबार, नहीं है कूड़ा निस्तारण का इंतजाम

Tue, 06 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नानपारा के भिश्ती टोला में सड़क पर बह रहा गंदा पानी व लगा कूड़े का ढेर।
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। नगर पालिका क्षेत्र नानपारा में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम नहीं है। पालिका कर्मी जगह-जगह कूड़ा डाल रहे हैं जिससे भिश्ती टोला निवासियों की जिंदगी नारकीय हो गई है। मोहल्ले में कई टन कूड़ा ढेर है, बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर है। वहीं नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी पुत्तन, सैयार बेग, फहीमुद्दीन खान, शहाबुद्दीन खान व नशरत अहमद आदि ने बताया कि मोहल्ले में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। सफाई के अभाव में नालियां चोक हैं। मोहल्ला स्थित मिथिलेश नंदिनी डिग्री कॉलेज से स्टेशन रोड जाने वाला मार्ग कूड़े से पटा है। बारिश के बाद कूड़ा सड़ रहा है, जिसकी बदबू से जीना दूभर है। लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोहम्मद शरीफ ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल है। सड़क पर बहते गंदे पानी के बीच गुजरते बच्चों के जूते-मोजे और कपड़े अक्सर गंदे हो जाते हैं। कई बार उनका स्कूल भी छूट जाता है।
विज्ञापन




कूड़े के ढेर व गंदा पानी भरा होने की जानकारी नहीं है। तत्काल सफाई कर्मियों की टीम भेज कर साफ-सफाई करवाई जाएगी। - रंग बहादुर सिंह, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें