फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूने घर से 12 लाख की चोरी

Thu, 26 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यापारी के सूने घर को चोरों ने मंगलवार रात निशाना बना लिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर पांच लाख की नकदी और जेवरात समेत करीब 12 लाख रुपये के सामान उड़ा ले गए। देर रात परिवार के लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने हरदी थाने में तहरीर देकर वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


हरदी क्षेत्र के राजी चौराहा निवासी दयाराम जायसवाल वाशिंग पाउडर, नमकीन और मसालों का कारोबार करते हैं। मंगलवार को उनकी भतीजी का वैवाहिक कार्यक्रम बहराइच शहर के एक रिसॉर्ट में था। उसमें शामिल होने के लिए दयाराम अपने बेटे सौरभ और अन्य परिजनों के साथ गए थे।

घर सूना होने का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और कमरों में रखी अलमारियां खंगाल डालीं। चोर पांच लाख रुपये नकद, करीब एक किलोग्राम चांदी, सोने की तीन अंगूठियां, एक हार और अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे दयाराम परिवार के साथ घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। बुधवार सुबह उन्होंने हरदी थाने में तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये है।
विज्ञापन


सीओ महसी पवन कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें