फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज व मंदिर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर/चरदा (बहराइच)। फखरपुर स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज की रसोई का ताला मंगलवार रात चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद चोर अनाज, बर्तन व अन्य सामान लेकर चले गए। सुबह चतुर्थ श्रेणी का कर्मी पहुंचा, तब चोरी की जानकारी हुई। उधर रुपईडीहा के नारायनजोत गांव में मंदिर से चोरों ने पंखा व अन्य सामान पर हाथ साफ की।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत कस्बे में चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज का संचालन होता है। यहां प्रधानाचार्य बृजेंद्र शर्मा ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि छह अगस्त को विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी कृपाल सिंह की तैनाती थी। वह ताला बंद कर घर चले गए। सुबह विद्यालय पहुंचे तो रसोई कक्ष का ताला टूटा हुआ था।
रसोई में रखी दो बोरी चावल, लोहे के पांच एंगल, मिड-डे मील के बर्तन समेत लगभग 70 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर रुपईडीहा थाना अंतर्गत नारायन जोत गांव स्थित भैरव बाबा मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर में मंगलवार रात चोरी हो गई।
विज्ञापन

चोरों ने मंदिर में लगा बैट्रा, पंखा, एंप्लीफायर समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई। मंदिर की महिला पुजारी ने बताया कि लगभग 30 हजार रुपये की संपत्ति चोरों ने पार की है। उसने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें