फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चिकित्सक के घर में दिन दहाड़े चोरी, पार किया लाखों का माल

Sat, 24 May 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोहल्ला चांदमारी निवासी चिकित्सक के घर बृहस्पतिवार को दिन दिहाड़े घुसे चोरों ने तीन लाख से अधिक के आभूषण पार कर दिए। सूचना पर पहुंची दरगाह पुलिस मौके पर जांच के बाद चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी निवासी डॉ. रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि उनका श्रावस्ती जिले के जमुनहा बाजार में क्लीनिक है और प्रतिदिन वह परिवार के साथ वहां जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह रोज की भांति वह क्लीनिक गए थे। इस दौरान शाम चार बजे पड़ोसी ने फोन कर छत पर लगा लोहे का जाल खुला होने की सूचना दी। जब मौके पर पहुंचे तो घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। जब लोहे के जाल से अंदर दाखिल हुए तो आलमारी का लॉक टूटा था और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें