फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर उड़ाया लाखों का माल, सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के छोटी तकिया मोहल्ले में स्थित आयरन एंड स्टील की दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोर नगदी समेत लाखों का सामान को उड़ा ले गए। चोरी की घटना को कैद कर रही सीसीटीवी व डीवीआर को भी चोर अपने साथ लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात ने नवागंतुक थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के छोटी तकिया में व्यापारी प्रशांत टेकड़ीवाल की लक्ष्मी आयरन एंड स्टील की दुकान स्थित है। थाने से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर सड़क पर ही स्थित दुकान में बीती रात चोर छत की टीन हटाकर सेंध लगाकर घुस गए और दुकान की तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लगभग दो लाख नगदी व समान को चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोली गई तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी के लिए जब सीसीटीवी चेक करने के लिए पहुंचे तो देखा कि सीसीटीवी, एलईडी व डीवीआर को भी चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर दरगाह थाने की पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया। दरगाह थानाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। जिले के सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। दरगाह में हुई चोरी की घटना के खुलासा के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें