फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मकान में सेंध लगाकर दो लाख की संपत्तदि पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कटरा बहादुरगंज गांव में मंगलवार रात किराना व्यवसायी के घर में सेंध लगाकर घुसे चोर 23 हजार रुपये नगदी समेत दो लाख रुपये कीमत का माल चुरा ले गए। आहट पाकर जागे परिवार के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में चोरों को पहचान लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत ग्राम कटरा बहादुरगंज निवासी सागर शर्मा की मुख्य चौराहे पर किराना की दुकान है। जिसका माल वह घर में भी रखते हैं। मंगलवार देर रात सागर के मकान में पिछले हिस्से से सेंध लगाकर चोर घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 23 हजार रुपये नगदी, एक लाख रुपये कीमत के सोने के गहने समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
आहट पर नींद खुली तो परिवार के लोगों ने टॉच जलाई। इस पर चोरों की पहचान हो गई। मगर सभी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। रात में ही यूपी-100 और थाने में सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिस को बताया कि टॉर्च की रोशनी में उसने चोरों को पहचान लिया है। ये लोग आसपास के ही रहने वाले हैं। व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि गल्लामंडी चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपकर खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें