फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के उपकरणों की खरीद के लिए पांच करोड़ का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में उपकरणों की खरीद के लिए हाल ही में सरकार ने पांच करोड़ रुपये का बजट और मंजूर किया है। इस बजट से उपकरणों की खरीद के साथ ही कक्षा संचालन भी शुरू कराया जाएगा। इस महाविद्यालय में प्रथम चरण में 100 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए शहर में मेडिकल कॉलेज स्थापना की कवायद डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। अब तक मेडिकल कॉलेज निर्माण का 80 फीसदी कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
गौरतलब हो कि प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 189 करोड़ और उसके बाद आठ करोड़ रुपये का बजट सरकार की ओर से प्रदान किया गया है। इस बजट से प्रशासनिक भवन, मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों के लेक्चर थियेटर, प्राचार्य, प्रोफेसर व कर्मचारियों के आवास आदि का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि अगस्त के दूसरे सप्ताह तक मेडिकल की कक्षाओं के संचालन की तैयारी की जा रही है। हाल ही में सरकार की ओर से पेश किए गए अनुपूरक बजट में इस मेडिकल कॉलेज को पांच करोड़ रुपये और बजट प्रदान किया गया है। प्राचार्य ने बताया कि बहराइच के साथ ही बस्ती, अयोध्या, शाहजहांपुर तथा फीरोजाबाद जिले में निर्मित हो रहे मेडिकल कॉलेज के लिए भी पांच-पांच करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सभी को पांच-पांच करोड़ रुपये बजट मिलेगा। इस धनराशि से मेडिकल की पढ़ाई के लिए उपकरणों की खरीद की जाएगी। इस मामले में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि एसोसिएट लेक्चर थियेटर का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है। ये निर्माण सप्ताह भर के अंदर पूरा होते ही 100 सीटों पर कक्षाओं का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें