यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली देहात के अंतर्गत तिकोनीबाग पुलिस चौकी के पास स्थापित सार्वजनिक प्याऊ की टोटी में करंट उतरने से सोमवार सुबह पानी भरने गए एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामगांव थाना क्षेत्र के आढ़ीपुर गांव निवासी अनूप कुमार (22) पुत्र ननकऊ का परिवार काफी गरीब है। पारिवारिक तंगी के चलते दो माह पूर्व अनूप नौकरी करने के लिए शहर आया था। उसने कोतवाली देहात अंतर्गत तिकोनीबाग के निकट स्थित एक होटल में नौकरी कर ली।
प्रतिदिन की तरह अनूप सुबह 6:30 बजे बाल्टी लेकर प्याऊ पर पानी भरने गया। जैसे ही उसने प्याऊ की टोटी को पकड़ा, तभी करंट की चपेट में आ गया। उसे चीखने का भी मौका नहीं मिला है। कुछ देर बाद चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने दीवार के सहारे टिके युवक का स्वेटर पकड़ कर झकझोरा तो उन्हें झटका महसूस हुआ। इस पर चौकी इंचार्ज किनारे हट गए। आसपास के लोग एकत्र हो गए।
आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के पिता और परिवारीजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना के मामले में मृतक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।