फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व बने महिला विंग में टपक रहीं बारिश की बूंदे

विज्ञापन
- मेडिकल कालेज के महिला विंग में पानी गिरने के बाद परिसर में जमा पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में आने वाली महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए महिला विंग का निर्माण कराया गया था। महिला विंग कई मंजिल का बना हुआ है। यहां लिफ्ट भी संचालित है। लेकिन दो वर्ष पूर्व राजकीय निर्माण निगम की ओर से हस्तांतरित किया गया भवन बदहाल है। बारिश शुरू होते ही इस भवन की छत टपकने लगती है। जगह-जगह पानी भरने से मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी परेशानी होती है। बीते दिनों हुई हल्की बारिश में भी महिला विंग में पानी रिसने लगा। उधर, इस मामले में सीएमएस का पत्र मिलने के बाद शासन स्तर से कार्यदायी संस्था का पांच फीसदी भुगतान रोक दिया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को बेहतर इलाज देने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला विंग का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था। राजकीय निर्माण निगम की ओर से 19.95 करोड़ रुपये की लागत से महिला विंग का निर्माण कराया गया था। महिला विंग का बहुमंजिला भवन बनकर तैयार हुआ। इस पर राजकीय निर्माण निगम ने अक्तूबर 2018 में अस्पताल प्रशासन को महिला विंग सौंप दिया। महिला विंग में विभिन्न रोगों से ग्रसित महिलाओं का इलाज शुरू हो गया, लेकिन निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की गई। जिसका परिणाम है कि दो वर्ष पूर्व बने महिला विंग के भवन की की छत हल्की सी बारिश में ही टपकने लगी है।
दो दिन पूर्व हुई बरसात में महिला विंग का भवन टपकने लगा। इससे महिला विंग के नीचे फर्श पर पानी भर गया। इससे मरीजों व तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हुई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक महिला विंग में पानी टपकने की समस्या काफी दिनों से हो रही है। इससे कर्मचारी परेशान रहते हैं। पानी के रिसाव की सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद शासन को पत्र लिखा। लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं अस्पताल प्रशासन की सूचना पर संबंधित निर्माण विभाग का पांच प्रतिशत भुगतान भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

पत्र पर रोका गया पांच प्रतिशत भुगतान
महिला विंग में बारिश होने पर पानी के रिसाव की समस्या उत्पन्न हुई है। इसको देखते हुए मौके का निरीक्षण कर पत्र उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। पत्र पर ही संबंधित विभाग का पांच प्रतिशत भुगतान भी रोक दिया गया है। राजकीय निर्माण निगम की ओर से महिला विंग की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद शेष वेतन का भुगतान विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें