फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेल रहे बालक को खींच ले गया भेड़िया, पंजे चबाए

Sat, 29 Nov 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भेड़िया के हमले में जख्मी स्टार। -स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कैसरगंज/बौंडी। तहसील क्षेत्र में भेड़ियों की दहशत खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार शाम कैसरगंज के ग्राम मल्लाहनपुरवा में घर के सामने खेल रहे बालक को भेड़िया जबड़े में दबोच ले गया। जब तक परिजन खोजबीन करते, भेड़िया बच्चे के दोनों पंजे चबा गया। बालक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मल्लाहनपुरवा गांव निवासी स्टार (6) पुत्र रोशन शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास जब घर के सामने खेल रहा था, तभी भेड़िये ने उसको जबड़े में दबोचा और झाड़ियों में खींच ले गया।

बालक की चीख सुनकर परिजन दौड़े और भेड़िये का पीछा किया, लेकिन भेड़िया बच्चे को लेकर गन्ने के खेत में घुस गया। बच्चे को खोजने के लिए ग्रामीणों ने चारों तरफ से खेत की घेराबंदी की, लेकिन जब तक ग्रामीण उस तक पहुंचते, भेड़िया बच्चे के दोनों पंजे चबा गया।
विज्ञापन


बहुत मुश्किल से भेड़िये ने बालक को छोड़ा। लहूलुहान बालक बेहोश हालत में मिला। ग्रामीणों ने उसको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भेड़ियों की गतिविधियों के कारण बच्चों को घर के बाहर खेलने में भी डर लग रहा है। ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। आसपास के जंगल और खेतों की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। तीन पिंजरे लगे हैं, कॉम्बिंग और तेज कर दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें