फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रात में हवा ने दी राहत, दिन में धूप ने सताया

विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरते लोग।  - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। पिछले कई दिनों से 42 डिग्री के पार चल रहा तापमान रविवार रात अचानक बदल गया। रात में चली तेज और धूल भरी हवाओं के कारण मौसम में राहत महसूस की गई और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात भर चली हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हालांकि, दिन में जैसे ही चटक धूप निकली, गर्मी फिर बढ़ गई। बाहर निकलने वाले लोगों को गमछा, कपड़ा और दुपट्टे का सहारा लेना पड़ा। मौसम में थोड़ी राहत मिलने से बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी और व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें