फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आसान होगी पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर की राह

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
गोंडा स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर। 
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। गोंडा स्थित पांडव कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर की राह बहुत जल्द आसान होने वाली है। शासन ने 31.80 करोड़ से पयागपुर से पृथ्वीनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दे दी है। साथ ही पहली किस्त के रूप में 11.13 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। यही नहीं कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग जाने वाले पर्यटकों की राह आसान करने के लिए दो रास्तों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 16.53 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

पयागपुर में शिवदहा मार्ग पर अमदापुर पटरी से सटा पांडव कालीन सोमनाथ मंदिर आस्था का केंद्र है और यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर के पास से गुजरी नहर पटरी के पास ही गोंडा के खरगूपुर में प्रदेश भर के लोगों की आस्था का केंद्र माना जाने वाला पांडव कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर भी है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके नहर पटरी मार्ग खस्ताहाल है। नहर पटरी मार्ग संकरा है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे दोनों मंदिरों को जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। श्रद्धालुओं की इस समस्या के निस्तारण के लिए पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्ग निर्माण की मांग की थी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग ने धर्मार्थ योजना के तहत सोमनाथ मंदिर से पृथ्वीनाथ मंदिर तक 19 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन की मुहर लग गई है। शासन की ओर से 31.80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और पहली किस्त के रूप में 11.13 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्य में उन्हें पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह व सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने भी मार्गदर्शन व सहयोग दिया।
विज्ञापन

16.53 करोड़ से कतर्नियाघाट की दो सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग ने मिहींपुरवा तहसील की दो प्रमुख जर्जर सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की डीपीआर बनाकर शासन भेजी है। इसमें तुलसीराम पुरवा भी शामिल है। इसके चौड़ीकरण होने से मिहींपुरवा बाजार में जाम की समस्या समाप्त होगी तथा पर्यटकों की राह आसान होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से तुलसीराम पुरवा होते हुए मोतीपुर तक बाईपास मार्ग बनने से लगभग एक लाख की आबादी को लाभ होगा। विभाग ने सुजौली मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का भी प्रस्ताव भेजा है। इस मार्ग के लिए 11.21 करोड़ व तुलसीराम पुरवा मार्ग के लिए 5.32 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें