फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर व रजबहा में छोड़ा गया पानी खेतों में भरा

विज्ञापन
विजौवापुर-सिंगाही माइनर उफनाने से खेत में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। तेजवापुर विकास खंड में माइनर व रजबहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया है। जिससे पानी उफनाकर खेतों में भर गया है। क्षेत्र के आठ गांवों के किसानों की हजारों बीघा फसल पानी में डूब गई है। सिंचाई विभाग की ओर से फसलों को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। ऐसे में किसानों की फसल खेतों में ही सड़ जाएगी। किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

तेजवापुर विकास खंड के चंदनापुर-खैरा बाजार से इंदिरा नहर निकली है। इंदिरा नहर का पानी मैला ताल में छोड़ा जाता है। वहीं, मैला ताल से जुड़ी माइनर व रजबहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने से पानी अधिक हो गया है। ओवरफ्लो के कारण पानी खेतों में भर गया है। रविवार को विकास खंड के खैरा बाजार स्थित मैला ताल से विजौवापुर-सिंगाही गांव के पास गुजरी माइनर उफान के चलते खेतों में पानी पहुंचने से फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिसके चलते तहसील क्षेत्र के आठ गांवों के खेतों में पानी भर गया है।
पानी अधिक होने से विजौवापुर, ख्वाजगीपुर, टीकापुरवा, सिंगाही, कोठार, टेपरी गांवों में खेत में लगी फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रधानपुरवा गांव निवासी किसान निर्मल शुक्ला का कहना है कि रजबहा की सफाई ठीक से न होने के चलते पानी उफान पर है। धान लगी खेत बर्बाद हो गई है। सिंगाही निवासी रामचंदर ने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विजौवापुर लल्लू शुक्ला व ख्वाजगीपुर के अभिषेक ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा प्रतिवर्ष किसान भुगतते हैं। क्षेत्र के चुन्नीलाल, संतोष, मकबूल, जंजीर हसन, रोहित समेत सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजबहा के ओवरफ्लो होने की सूचनाएं मिल रही हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल प्रभावी निदान के लिए निर्देशित किया गया है।
- महेश कुमार कैथल, एसडीएम, कैसरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें