फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला पदयात्रा में गूंजी हक की आवाज

विज्ञापन
जन आक्रोश पदयात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य।  - फोटो : जन आक्रोश पदयात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य।
विज्ञापन
बौंडी। तेजवापुर में बुधवार को आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर निकाली गई इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा कार्यक्रम जनांदोलन जैसा नजर आया।
विज्ञापन

पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेई और संयोजक प्रदुम्म मिश्र ने किया। यह यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर बेडनापुर कस्बे तक पहुंची। इस दौरान महिलाएं तख्तियां लेकर नारेबाजी करती रहीं और लोगों ने रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया।
सभा में ममता अवस्थी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी हो रही है और इसके लिए सपा व कांग्रेस जिम्मेदार हैं। वहीं, विद्याधर बाजपेई ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें