फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जमोग-खैरहनिया मार्ग बदहाल, हो रहे हादसे

विज्ञापन
खैरहनिया जाने वाली जर्जर सड़क।
विज्ञापन
चरदा। जमोग से लखैया होते हुए खैरहनिया जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोज हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन अब इससे सफर करना जोखिम भरा हो गया है। कई राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं।
विज्ञापन

इलाके के अवधेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें