फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर महिला का शव रौंदते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा-बहराइच मार्ग पर चरसंडा माफी गांव के पास बुधवार देर रात एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव सड़क पर ही पड़ा रहा और शव के ऊपर से ही वाहन रातभर गुजरते रहे। सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बहराइच-नानपारा मार्ग पर चरसंडा माफी गांव के निकट बीती देर रात एक महिला सड़क के किनारे जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस रात में मौके पर नहीं पहुंची। महिला का शव मौके पर ही पड़ रहा और रातभर वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह मटेरा चौकी इंचार्ज एसएन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
चीथड़े बटोरकर ले गई पुलिस
नानपारा-बहराइच मार्ग पर हुए हादसे में महिला के शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे, जिससे शव के चीथड़े उड़ गए। गुरुवार को सुबह पहुंची पुलिस शव के टुकड़ों को बोर में भरकर लेकर गई। इससे मानव संवेदना भी तार-तार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें