गोंडा रोड रेल क्रॉसिंग के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा से बहराइच आने वाली डाउन पैसेंजर ट्रेन चिलवरिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम निकली। बहराइच रेलवे स्टेशन के से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोंडा रोड रेल क्रॉसिंग के आउटर सिग्नल के बाहर अचानक एक सत्तर वर्षीय वृद्ध चलती ट्रेन से गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक के मेमो भेजे जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी है।